विडियो – जनसेवा न्यूज़24 https://dainiklive.com न्यूज़ पोर्टल कैसे बनाये,न्यूज़ पोर्टल रजिस्ट्रेशन Thu, 07 Apr 2022 17:55:04 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कृति खरबंदा ने कहा, ‘वो तीन दिन मैंने डर-डरकर गुजारे कि कहीं मैं कोरोनावायरस से संक्रमित तो नहीं हूं’ https://dainiklive.com/1466/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:35 +0000 https://dainiklive.com/?p=1466 एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि पिछले महीने उन्हें लगा था कि उन्हें कोरोनावायरस हो गया है और इस बात से वह बेहद डर गई थीं।कृति ने बताया कि पिछले महीने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई में हिस्सा लेने के बाद वह इंटरनेशनल फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई लौटीं थीं। इसके तुरंत बाद उन्हें सर्दी और खांसी हो गई और वह बिना देर किए सेल्फ क्वारेंटाइन में चली गईं थीं।

कृति ने उन पलों को याद करते हुएकहा, ‘मैं बेहद डर गई थी कि मेरे अंदर वायरस कॉन्ट्रैक्ट हो चुका है लेकिन उस दौरान टेस्ट किट्स भी उपलब्ध नहीं थी और डॉक्टर ने मुझे कहा कि आपको फीवर नहीं है इसलिए सबसे दूरी बनाए रखें और लक्षणों पर गौर से ध्यान दें। मैं शुरुआती तीन दिन बेहद डरी हुई थी लेकिन फिर धीरे-धीरे तबियत में सुधार के बाद हालात काबू में आए।’

लिव-इन में रह रहे पुलकित-कृति: कृति ने आगे यह भी बताया कि लॉकडाउन पीरियड में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ रह रही हैं और इस वजह से वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। कृति ने कहा, ‘पहले ट्रैफिक से बचने के लिए हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे लेकिन अब पुलकित के साथ रहकर मैं बेहद खुश हूं। मैं नहीं जानती कि लॉकडाउन के दौरान जो कपल्स एक-दूसरे से दूर रह रहे हैं, वह अपने दिन कैसे काट रहे हैं?’ कृति ने ‘पागलपंती’ और ‘हाउसफुल-4’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

]]>
हमले में कटी पुलिस अफसर की कलाई डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ी, साढ़े सात घंटे चली सर्जरी; कमांडो ऑपरेशन के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार https://dainiklive.com/1445/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:32 +0000 https://dainiklive.com/?p=1445 निहंगों के हमले के शिकार पुलिस अफसर हरजीत सिंह की कलाई डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ दी है। रविवार सुबह 6 बजे सभी निहंग शहर की सब्जी मंडी पहुंचे थे। वहां जब मंडी पुलिस ने निहंगों से कर्फ्यू पास मांगा तो वे भड़क गए। उन्होंनेतलवार से एएसआई सिंह की कलाई काटकर अलग कर दी थी। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एसएसआई सिंह का ऑपरेशन सफल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने कलाई को वापस जोड़ दिया है। चंडीगढ़ पीजीआई के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम को कलाई को जोड़ने में सात घंटे से ज्यादा लंबा ऑपरेशन करना पड़ा।

पीजीआई चंडीगढ़ में एएसआई सिंह की कलाई जोड़ने के लिए ऑपरेशन करती डॉक्टरों की टीम।

हमले में कलाई कट जाने के बाद भीजख्मी एएसआई ने खुद ही जेब से रुमाल निकाला और हाथ पर बांध लिया। वे खून से सना हाथ लिए मौके पर काफी देर तक डटे रहे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उन्हें कटकर अलग हुई कलाई लाकर दी, जिसे वे खुद अपने दूसरे हाथ में थामकर टू-व्हीलर से ही अस्पताल के लिए रवाना हुए। उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें पटियाला से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। इसहमले में थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य जवान भी जख्मी हुआ था। इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर ऑपरेशन कामयाब रहने की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों की तारीफ की और एएसआई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बैरिकेड तोड़कर भागना चाहते थे निहंग

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में 5 निहंग सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां मंडी स्टाफ ने इनकी गाड़ी रोककर कर्फ्यू पास के बारे में पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ से झगड़ा किया और अपनी गाड़ी से बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। इसके बाद वहां तैनात पुलिस ने निहंगों की गाड़ी को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी रोकी, तलवार लिए निहंगों ने हमला कर दिया। इसी हमले में एएसआई की कलाई कट गई।

यह तस्वीर उसी गुरुद्वारे की है, जिसमें निहंग छिपे हुए थे। अंदर से फायरिंग होने के बाद पुलिस को कमांडो भेजने पड़े।

हमलावर गुरुद्वारे में जा छिपे और अंदर से फायरिंग की
निहंग बलबेड़ा क्षेत्र के गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के थे। घटना के बाद वे गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी भी पीछा करते हुए गुरुद्वारा खिचड़ी साहब पहुंचे। पटियाला जोन के आईजी जतिंदर सिंह ने निहंगों को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वे गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस को धमकियां देने लगे। उन्होंने अंदर से गोलीबारी भी की। बाद में कमांडो टीम को गुरुद्वारे के अंदर भेजा गया।

कमांडो ऑपरेशन में एक जख्मी, पुलिस को देखकर महिलाएं पाठ करने लगीं
पुलिस के मुताबिक, डेरे में बलविंदर सिंह के अलावा उसका बेटा, पत्नी और समर्थक रहते हैं। गुरुद्वारे में कमांडो ऑपरेशन के दौरान डेरे के प्रमुख बलविंदर सिंह को गोली लगी है। गुरुद्वारे में दो महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती, उससे पहले ही दोनों महिलाएं पाठ करने लगीं। एक महिला का पाठ जैसे ही खत्म हुआ, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दूसरी महिला अभी पाठ कर रही है।

गुरुद्वारे के अंदर देसी पिस्तौल भी थी
गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस ने देसी पिस्तौल, कृपाण, पेट्रोल, भांग की 7 बोरियां और भारी मात्रा में केमिकल जैसा तरल पदार्थ बरामद किया है। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे हथियारों के अलावा कैश भी बरामद हुआ है। कैश की गिनती की जा रही है। अब तक 35 लाख रुपए कैश की गिनती हो चुकी है।

कमांडो ऑपरेशन खत्म होने के बाद गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस को तलवारें और देसी पिस्तौल मिली। इसी पिस्तौल से हमलावर पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पटियाला की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल एएसआई के इलाज के लिए पीजीआईएमईआर के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की गई है।

निहंग समुदाय प्रमुख बोले- पुलिस पर हमला करने वाले गुंडे
पटियाला में निहंग समुदाय के प्रमुख 96 करोड़ी बाबा बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘इन्होंने (आरोपी निहंगों ने) पहनावा जरूर निहंग सिंह जैसा पहन रखा है, लेकिन हमारा समुदाय ऐसा नहीं है। लोगों और लाचारों की मदद के लिए यह समुदाय बना है। जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, वे सिर्फ और सिर्फ गुंडे हैं।’’

 

]]>
आईपीएल पर फैसला कल; गांगुली ने कहा- सभी से बात करके कुछ कह पाउंगा, इस बार आईपीएल को भूलना ही बेहतर होगा https://dainiklive.com/1432/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:31 +0000 https://dainiklive.com/?p=1432 कोरोनावायरस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर सोमवार को कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, “मैं इस बारे में सोमवार को बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ही कुछ कह पाऊंगा। लेकिन हालात को देखें तो दुनिया में स्थिति सही नहीं है और दुनिया थम सी गई है, ऐसे में खेल का भविष्य कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस बार आईपीएल को भूलना ही बेहतर होगा।’’ इससे पहलेकोरोना और वीजा प्रतिबंध के कारण 29 मार्च से होने वाले टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक के लिए टाला गया था।

देश में 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन के बढ़ने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में बीसीसीआई आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल सकती है। आईपीएल को सितंबर में कराने पर भी विचार किया जा रहाहै। केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल तक ही वीजा पर प्रतिबंध भी लगाया था। अब इसके भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

‘इस बार आईपीएल नहीं हो सकता’
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल की स्थिति में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। अब कोई तरीका नहीं बचा है। एयरपोर्ट बंद है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सभी ऑफिस बंद हैं। कोई कहीं आ या जा नहीं सकता। यह स्थिति आधी मई तक रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कहां से लाएंगे और उन्हें यात्रा कैसे कराएंगे। कॉमन सेंस है कि यह स्थिति दुनियाभर में किसी भी खेल के अनुसार नहीं है। आईपीएल को भूलें।’’
‘46 साल के जीवन में ऐसा अनुभव कभी नहीं किया’
गांगुली ने कहा, ‘‘इस समय स्थिति काफी भयानक है। मैंने ऐसा अनुभव अपने 46 साल के जीवन में कभी नहीं किया है। पूरी दुनिया ने भी कभी ऐसे हालात नहीं देखे होंगे। मुझे लगता है कि
कोई भी ऐसा अनुभव दोबारा नहीं करना चाहेगा। पूरी दुनिया लोग सिर्फ यही सोच रही हैं कि अगले दो हफ्ते कितने लोग और मरेंगे। यह भयावह है।’’

कोरोना से देश में 242 की मौत

कोरोनावायरस से दुनियाभर में रविवार सुबह तक 17 लाख 79 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक लाख 8 हजार 770 की मौत हो चुकी है। वहीं, चार लाख दो हजार 709 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार सुबह 8 बजे तक देश में 8 हजार 356 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 367 का इलाज चल रहा है। 715 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।

तीन राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘तीन राज्य पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक पहले ही लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं। यदि देश में भी यही फैसला लिया जाता है, तो फिर ऐसी स्थिति में आईपीएल होना संभव नहीं है। लेकिन हम तत्काल प्रभाव से आईपीएल को रद्द भी नहीं किया जा सकता है। इसके अनिश्चितकाल के लिए टलने की पूरी संभावना है। हम आईपीएल को रद्द भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यदि ऐसा होता है, तो करीब 3 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। बीसीसीआई अपने स्टॉकहोल्डर्स से बात कर कोई रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। ऐसे संकट के समय में बीसीसीआई के पदाधिकारी यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि आईपीएल होगा या नहीं।’’

बीसीसीआई दो विकल्पों पर विचार कर रही
अधिकारी के मुताबिक, बीसीसीआई दो मुख्य विकल्पों पर विचार कर रही है। पहला है कि आईपीएल को अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में ही करा लिया जाए। इसके लिए वर्ल्ड कप की मेजबान ऑस्ट्रेलिया, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और अन्य संबंधित स्टॉकहोल्डर्स से बात की जा रही है। दूसरा विकल्प है कि परिस्थिति सामान्य होने तक इंतजार किया जाए, क्योंकि इस समय काफी इफ और बट हैं। परिस्थितियां सामान्य होने पर ही सार्थक विचार-विमर्श हो सकता है।

]]>
अब तक 9 हजार 205 मामले: नगालैंड में पहला पॉजिटिव मरीज मिला, 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण https://dainiklive.com/1448/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:31 +0000 https://dainiklive.com/?p=1448 देश में कोरोनासंक्रमितों की संख्या 9हजार को पार कर गई है। नगालैंड में पहला कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश संक्रमण की जद में आ गए हैं।इस बीच,एक सुखद खबर तमिलनाडु से आई है। यहां इरोड के अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रही महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। इधर,दिल्ली में पुलिस का एक एएसआई रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित कर्मचारी की उम्र 56 साल है और वह 8 अप्रैल तक ड्यूटी पर आया था। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की संख्या तीन हो गई है।

रविवार को देश में कुल 753 नए मामले मिले। इनमें सेमहाराष्ट्र में 221, तमिलनाडु में 106,राजस्थान में 104औरमध्यप्रदेश में 33 मामले सामने आए। वहीं, दिल्ली में 85,गुजरात में 48और उत्तर प्रदेश में 31 नएमरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं।वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम 5बजे तक देश में8 हजार 447लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 409 का इलाज चल रहा है। 764ठीक हुए हैं और273की मौत हो चुकी है।

रविवार तक करीब दो लाख सैंपल की जांच

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईएमसीआर)ने कहा कि रविवार रात 9 बजे तक देश के 1 लाख 81 हजार 28 लोगों से लिए गए कुल 1 लाख 95 हजार 748 सैंपल की जांच की गई है।इधर, न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है किदेश में अब तक मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े करीब 90 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमेंडॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

देश में कोरोना की 40 वैक्सीन पर काम जारी

आईएमसीआरने रविवार को कहाकि देश में कोरोना की 40 वैक्सीन पर काम जारी है, लेकिन अभी की कंडीशन यह है कि हमारे पास कोरोना की कोई दवा नहीं है। वहीं,स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किकोरोना संक्रमण के 20% मामलों में हीआईसीयू सपोर्ट की जरूरत है। शेष 80% मामलों में संक्रमण के बेहद हल्के लक्षण हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि आज अगर हमें 1671 बिस्तरों की जरूरत है, तो हमारे पास एक लाख पांच हजार बेड उपलब्ध हैं। 601अस्पतालों में केवल कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।

पांच दिन जब संक्रमण केसबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 854
9 अप्रैल 813
5 अप्रैल 605
4 अप्रैल 579

26राज्योंऔर 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं,देश के सात केंद्र शासित प्रदेश(यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमेंदिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख औरपुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य/यूटी कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1982 129 217
तमिलनाडु 1075 10 50
दिल्ली 1154 19 28
तेलंगाना 531 16 103
राजस्थान 804 9 116
मध्यप्रदेश 562 44 41
उत्तरप्रदेश 483 5 45
आंध्रप्रदेश 420 6 12
केरल 375 3 179
गुजरात 516 23 44
कर्नाटक 232 6 54
जम्मू-कश्मीर 245 4 6
हरियाणा 195 4 44
पंजाब 170 12 23
पश्चिम बंगाल 134 7 19
बिहार 64 1 26
ओडिशा 54 1 12
उत्तराखंड 35 0 5
असम 29 1 0
हिमाचल प्रदेश 32 2 9
चंडीगढ़ 21 2 7
छत्तीसगढ़ 25 0 10
लद्दाख 15 0 11
झारखंड 19 2 0
अंडमान-निकोबार 11 0 10
गोवा 7 0 5
पुडुचेरी 7 0 1
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 2 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार शाम 5बजे तक देश में8 हजार 447लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 409 का इलाज चल रहा है। 764ठीक हुए हैं और273की मौत हो चुकी है।

7 राज्यऔर 2केंद्र शासित प्रदेशोंकेहाल

  • पंजाब, संक्रमित- 170:राज्यमें रविवार को संक्रमण के 12 नए मामले मिले। वहीं, लॉकडाउन के बीच पास मांगने पर रविवार को एक निहंग ने एक पुलिस अधिकारी की कलाई काट दी। इसके बाद पुलिस ने कमांडो ऑपरेशन चलाकर इन्हें पकड़ा।पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एसएसआई का ऑपरेशन सफल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने कलाई को वापस जोड़ दिया है। चंडीगढ़ पीजीआई के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम को कलाई को जोड़ने में तीन घंटे से ज्यादा लंबाऑपरेशन करना पड़ा।
चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पंजाब पुलिस के एएसआई का सफल ऑपरेशन किया गया।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 1982: यहां रविवार को 221 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई में 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला।राज्य में शनिवार को 187मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं थी।
मुंबई में यह आर्टिस्ट सड़क पर कोरोना वायरस की पेंटिंग बना रहा है, ताकि लोगों को इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 562: यहां रविवार 33नए मामले सामने आए। इनमें सेइंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादामरीज मिले।इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या298 और भोपाल में 134हो गई है। इंदौर में कोराना से आज 2 और भोपाल में 1 मौत दर्ज की गई। इंदौर में दोनों मौत पहले हुई थीं,रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। दोनों की उम्र 65 और 70 साल थी।भोपाल में रविवार को जान गंवाने वाले मरीज की उम्र 77 साल थी। वे डायबिटिक थे।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 483:राज्य में रविवार को 31 नए मामले सामने आए। यहांकुल संक्रमितों में से264 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। शनिवार को बहराइच में 21 जमातियों का क्वारैंटाइन का समय खत्महोने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें इंडोनेशिया और थाईलैंड के नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच, राज्य सरकार नेरामपुर सेसपा सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी कोअपने कब्जे में ले लिया है। यहां क्वारैंटाइन सेंटर बनाया जाएगा।
लखनऊ में जरूरतमंदों को मास्क बांटने के लिए बाइक पर जाते दो युवक। बाजार में मास्क की कमी है, ऐसे में कई सामाजिक संस्थाएं इन्हें बनाने में जुट गई हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित 804: यहां रविवार को 104 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जयपुर में 35,बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11,बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, कोटा में 7, नागौर में 5,हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिले हैं। 2 मरीज राज्य से बाहर के हैं।राज्य में शनिवार कोएक दिन में सबसे ज्यादा 139 नए लोग पॉजिटिव मिले थे।इनमें से जयपुर में80 रिपोर्ट पॉजिटिव थीं।
  • बिहार, संक्रमित- 64: पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से शनिवार को72 साल की कोरोना संक्रमण की संदिग्ध फरारहो गई। उसका सैम्पल ले लिया गया था। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।पीएमसीएच ने महिला के लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। महिला सीवान की रहने वाली थी। राज्य मेंशनिवार को चारमरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
पटना पुलिस मंडी और बाजारों में भले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन नहीं करवा पा रही हो, लेकिन कोविड-19 कॉल सेंटर पर खुद इसका पालन कर रहे हैं।
  • दिल्ली,संक्रमित- 1154:राजधानी में रविवार को 85 नए केस सामने आए। निजामुद्दीन मरकज में जुटी तब्लीगी जमात को देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है,लेकिन अब केजरीवाल सरकार ने अपने हेल्थ बुलेटिन से मरकज कैटेगरी हटा दी है। इसकी जगह अंडर स्पेशल ऑपरेशंस लिखा जा रहा है।मरकज के लोगों के आंकड़े अलग लिखे जाने पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने आपत्ति जताई थी।
दिल्ली में यह व्यक्ति कबूतरों को दाना चुगा रहा है। दरअसल, लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों को भी दाना-पानी मिलना मुश्किल हो गया है।
  • गुजरात, संक्रमित- 516:यहां रविवार को 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले हैं। राज्य मेंशनिवार को 90 संक्रमित मिले थे। यहांसबसे ज्यादा 251 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं।
अहमदाबाद में सड़कों और कॉलोनियों को सैनिटाइज करने के लिए दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि ज्यादा हिस्से को कवर किया जा सके।
  • जम्मू-कश्मीर, कुल संक्रमित- 245:रविवार को यहां 22नए मामले सामने आए।बड़गाम के शेखपोरा में शनिवार कोएक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंची मेडिकल टीम को घर में बंधक बना लिया गया।मौके पर पुलिस पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया गया। इसमें 3 पुलिसकर्मीघायल हो गए। हालांकि, उन्होंनेस्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।शनिवार रात कुपवाड़ा में भी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया। उस पर दिल्ली की मरकज में जाने की बात छिपाने का आरोप है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को संक्रमण के17 मामले सामने आए।
  • असम, कुल संक्रमित- 29: असम में रविवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। सरकार ने 13 अप्रैल से राज्य में शराब कीदुकानें खोलने की इजाजत दी है। सरकारी आदेश में कहा गया कि सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शराब की रीटेल दुकानें खोली जा सकेंगी। दुकानें निर्धारित दिनों में ही खुलेंगी और यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से फायदे से ज्यादा नुकसान-एम्स डायरेक्टर

मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना के इलाज में मददगार बताए जाने परएम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि लैब से प्राप्त कुछ डेटा से पता चलता है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का कोविड-19 के संक्रमण में कुछ असर हो सकता है, लेकिन यह बात पुख्ता नहीं है। आईसीएमआर के विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोरोनावायरस के क्लोज कॉन्टैक्ट में रहे लोगों के लिए कुछ मददगार हो सकती है, लेकिन यह सभी के इलाज के लिए नहीं है। इससे हृदय से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। यह धड़कनों पर असर डाल सकती है। दूसरी दवाओं की तरह इसके भी साइड इफेक्ट्स हैं। यह आम लोगों के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकती है

]]>
सचिन ने 12 हजार डॉक्टरों से ऑनलाइन बात की, खेल से जुड़ी सभी चोट और समस्याओं के अनुभव शेयर किए https://dainiklive.com/1434/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:30 +0000 https://dainiklive.com/?p=1434 पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लॉकडाउन के दौरान देश के 12 हजार डॉक्टरों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव चैटिंग की। इस दौरान सचिन ने खेल से जुड़ी चोटों और अन्य समस्याओं पर अपने अनुभव शेयर किए। दरअसल, पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस के भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट्स रद्द या टाल दिए गए हैं। ऐसे समय में सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव चैटिंग कर समय बिता रहे हैं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर वारियर ने सचिन को बताया था कि कई युवा डॉक्टर खेलों से जुड़ी चोटों पर जानकारी चाह रहे हैं। उनकी रिक्वेस्ट पर सचिन ने सभी से डॉक्टर से लाइव वेबिनार के जरिए बात की। दो दशक से भी ज्यादा समय क्रिकेट को देने वाले सचिन कई चोटों से गुजरे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टेनिस एल्बो की चोट ने उन्हें परेशान किया है। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं।2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं।

‘खिलाड़ियों की चोट आम लोगों की चोट से अलग’
यह लाइव वेबिनार शनिवार डॉ. वारियर ने डॉ. नितिन पटेल के साथ मिलकर किया। नितिन भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फिजियो हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस चर्चा के दौरान सचिन ने सभी युवा डॉक्टरों को बताया कि किस तरह से खिलाड़ियों की चोट आम लोगों की चोट से काफी अलग होती है। सचिन ने यह वेबिनार अपने अनुभव को युवाओं के साथ शेयर करने के लिए जॉइन किया था, ताकि डॉक्टरों के जीवन में यह काम आ सके।

]]>
शोएब अख्तर ने कहा- धोनी अभी बीच में लटके हैं, उन्हें 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था https://dainiklive.com/1436/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:29 +0000 https://dainiklive.com/?p=1436 पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के पूर्वकप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान दिया। अख्तर ने कहा कि वे किसी के कद को नहीं माप रहे, लेकिन धोनी का करियर काफी लंबाखिंच गया है।वे बीच में लटक गएहैं। धोनी के पास 2019 वर्ल्ड कप के बाद हीआदरपूर्वक संन्यास लेने का सही समय था। अख्तर ने उम्मीद जताई है कि धोनी को उनकी चुप्पी के रूप में शानदार विदाई मिलेगी। दरअसल, धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था।

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं। कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया था, लेकिन अब भी इस पर संकट छाया हुआ है। भारतीय चयनकर्ता और मुख्य कोच रवि शास्त्री कई बार कह चुके हैंकि धोनी के पास टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के लिए आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन ही एकमात्र मौका है। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

‘धोनी की जगह मैं होता तो संन्यास ले लेता’
अख्तर ने इस्लामाबाद से ही भारतीय न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा, ‘‘उस खिलाड़ी (धोनी) ने अपनी योग्यता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों उसने अपने करियर को इतना लंबा खींचा है। उसे वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था। यदि मैं उसकी जगह होता तो अपने जूते उतारकर टांग (संन्यास ले लेता) देता। मैं तीन-चार साल छोटे फॉर्मेट में खेल सकता था, लेकिन मैंने (2011 वर्ल्ड कप के बाद) संन्यास ले लिया, क्योंकि मैं अपने खेल में 100 प्रतिशत नहीं था तो क्यों लंबा खींचता?’’

अख्तर ने कहा, ‘‘जब वह (धोनी) वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में (न्यूजीलैंड के खिलाफ) मैच फिनिश कर टीम को नहीं जिता पाया था। तब मुझे महसूस हुआ कि वह संन्यास ले लेगा, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया, इसका जवाब वही दे सकता है। मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद अपनी विदाई स्वरूप एक आखिरी सीरीज खेलना चाह रहा है।’’

‘मध्यक्रम में भारत को मैच विनर चाहिए’
भारतीय टीम ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी से अब तक कोई आईसीसी खिताब नहीं जिता है। तब फाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराया था।इसको लेकर अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम को मध्यक्रम में एक मैच विनर की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘टूर्नामेंट जीतना और टॉप पर बने रहना दोनों अलग-अलग बात है। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है। जबकि वह सीमितओवरों के फॉर्मेट की टॉप टीमों में शामिल है। ऐसे में हमें टीम इंडिया की काबिलियत को सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर नहीं आकना चाहिए। बिल्कुल उन्हें आईसीसी इवेंट जीतने चाहिए और वह जीतेगी भी।’’

अख्तर ने कहा, ‘‘भारतीय टीम में टॉप के 4 बल्लेबाज जब बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो टीम को जीत मिलती है। हालांकि, टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने पर हार मिलती है। मैंने यह नोटिस किया है कि मौजूदा टीम को मध्यक्रम में युवराज सिंह और धोनी की तरह मैच जिताने वाला खिलाड़ी चाहिए।

]]>
वर्ल्ड नंबर-1 रह चुके किदांबी बोले- यह दौर बहुत निराशाजनक, इस जबरदस्ती के आराम से खुश नहीं हूं https://dainiklive.com/1443/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:28 +0000 https://dainiklive.com/?p=1443 वर्ल्ड नंबर-1 रह चुके भारतीय बैडमिंटन स्टार किंदाबी श्रीकांत ने इस दौर को काफी निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के कारण उन्हें जो जबरदस्ती का आराम मिला है, इससे वे खुश नहीं हैं। दरअसल, कोरोना के कारण दुनियाभर में जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट को रद्द या टाल दिया गया है। सबसे बड़े खेल इवेंट टोक्यो ओलिंपिक भी एक साल टल गया है। भारत में कोरोना के कारण 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है। इसकी अवधि बढ़ने की पूरी संभावना है।

श्रीकांत ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खेले थे। उन्हें इस चैम्पियनशिप के पहले ही राउंड में चीन के चेन लोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीकांत ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे में कहा, ‘‘मैं इस जबरदस्ती के आराम से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। हम खिलाड़ी के तौर पर लगातार हो रहे टूर्नामेंट के तनाव से बचने के लिए आराम लेते हैं। इस दौरान ट्रेनिंग भी करते हैं और फिर टूर्नामेंट खेलना होता है।’’

‘जैसा आप चाहते हैं, यह वैसा आराम नहीं’
किंदाबी अब तक टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल नहीं कर सके हैं। शटलर ने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि यह वह आराम नहीं है, जैसा आप चाहते हैं। आप उस स्थित में कभी नहीं होना चाहेंगे, जहां आप ट्रेनिंग भी नहीं कर सकते। यह दौर बहुत ही निराशाजनक है। न तो आप कहीं बाहर जा सकते हैं और न ही आपके पास ट्रेनिंग या मजेदार करने के लिए कुछ है। हमारे पास समय काफी ज्यादा है, लेकिन करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं 12 से 14 घंटे सोकर ही दिन निकाल रहा हूं। कुछ करने के लिए बहुत कम समय होता है।’

]]>
रोहित ने वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 5 शतक लगाए, विजडन के टॉप-5 खिलाड़ियों में उनका नाम न होना हैरानी की बात: लक्ष्मण https://dainiklive.com/1450/ Sun, 12 Apr 2020 20:03:27 +0000 https://dainiklive.com/?p=1450 इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारतीय कप्तान विराट कोहली की 3 साल की बादशाहत को खत्म कर 2019 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। विजडन के टॉप-5 खिलाड़ियों में किसी भी भारतीय को जगह नहीं मिली। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम नहीं है। यह देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई। भारत वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हारा था, लेकिन रोहित ने टूर्नामेंट में 5 शतक लगाए थे जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

इस बार विजडन के टॉप-5 खिलाड़ियों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मार्नस लाबुशेन, एसेक्स के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर और एलिस पैरी को जगह मिली है। महिलाओं में एलिस पैरी को यह खिताब मिला। वहीं, स्टोक्स ने इंग्लैंड को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने फाइनल में नाबाद 84 और टूर्नामेंट में 465 रन बनाए थे। स्टोक्स ने 7 विकेट भी हासिल किए थे।

‘वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’
लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘‘मुझे इस फैसले से हैरानी हुई है, क्योंकि वह (रोहित) इस लिस्ट में जगह पाने के दावेदार थे। मुझे लगता है जो क्रिकेट को समझते हैं वे इस बात से अचंभित होंगे कि रोहित का नाम टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं हैं। यह ठीक है कि एशेज एक बड़ी सीरीज है, लेकिन वर्ल्ड कप एशेज से भी बड़ा है। वर्ल्ड कप में 5 शतक बनाने वाले को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। उन्होंने सॉउथम्टन की मुश्किल पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाया था, जबकि उसी पिच पर अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार पारी खेली थी। रोहित का इस सूची में नाम न होना वाकई हैरान करने वाला है।’’

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों को सम्मान मिला
पैरी ने पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सर्वाधिक विकेट भी लिए थे। वे 2016 में भी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गईं थीं। पैरी इस सूची में शामिल तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके अलावा मार्नस लबुशाने, पैट कमिंस को भी विजडन ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।

कमिंस ने 2019 में टेस्ट में सबसे ज्यादा 59 विकेट लिए
कमिंस ने 2019 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 12 टेस्ट में 59 विकेट लिए, जबकि लाबुशाने ने 11 मैच में सबसे ज्यादा 1104 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत भी 65 के करीब रहा।

]]>